हज़ारीबाग: झारखंड बंद को लेकर सड़क पर उतरे आंदोलनकारी एन एच 33 को किया जाम
झारखंड आंदोलनकारी मोर्चा के आह्वान पर झारखंड आंदोलनकारी मोर्चा, हजारीबाग ईकाई ने 11 सूत्री मांगों को लेकर बुधवार को हजारीबाग में बंद कराया गया। इस दौरान हजारीबाग इकाई द्वारा बंद को सफल करने के लिए विभिन्न इलाके के लोग जिला परिषद चौक पर झंडा, डंडा, बैनर और पारंपरिक हथियार से लैस बंद समर्थक एन एच 33 पर उतरे