ललितपुर: LUCC चिटफंड कंपनी में करोड़ों रुपये की धोखाधड़ी के मामले में वांछित अभियुक्त को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा
ललितपुर एल यू सी सी चिटफंड कंपनी में कुटरचित दस्तावेज तैयार कर लोगों के साथ करोड़ों रुपया की धोखाधड़ी करने के मामले में वांछित अभियुक्त जालौन निवासी जितेंद्र सिंह को हाईवे 44 से तालबेहट कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार किया है, उक्त मामले में पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया अभियुक्त को गिरफ्तार करके न्यायालय के समक्ष भेजा गया और जेल भेज दिया गया है।