जलेसर: अवागढ थाना पुलिस ने चेकिंग के दौरान 21 पव्वा अवैध देशी शराब के साथ एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार
Jalesar, Etah | Jun 13, 2026 एसएसपी एटा के निर्देशन में अवैध शराब तस्करों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना अवागढ पुलिस द्वारा एक अभियुक्त खेमकरन पुत्र लीलाधर निवासी नगला भिकारी को 21 पव्वा अवैध देशी शराब सहित गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध थाना अवागढ पर मु0अ0स0 113/2026 धारा 60 EX ACT पंजीकृत कर थानास्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की गई है।