चाचौड़ा: गैराज का ताला तोड़कर 7 लाख रुपए का ट्रैक्टर चौरी, चांचौडा थाना के उदोखेड़ी गांव का मामला, पुलिस ने केस दर्ज किया
Chachaura, Guna | Jun 30, 2026 चाचौड़ा थाना के उदोखेड़ी गांव में ट्रैक्टर चोरी हो गया। 30 जून को दर्ज मामले में फरियादी ईश्वर सिंह सेन ग्राम कनकनेहरू ने पुलिस को बताया, बीते रोज दोपहर 2:00 बजे खेत पर बने मकान और के पास गैराज में ट्रैक्टर रखकर ताला लगाकर बीनागंज दुकान पर चला गया था। पिता ने फोन पर बताया कि गैराज का ताला टूटा है ₹7 लाख का ट्रैक्टर गायब है। केस दर्ज कर पुलिस जांच जारी है।