राजगढ़ी: असकोट-आराकोट यात्रा अभियान दल ने बड़कोट पहुंचकर नगरवासियों के धरने को दिया समर्थन
बड़कोट नगरवासियों का बड़कोट तहसील कार्यालय में धरना आंदोलन जारी है। नगरवासी सरकार से पेयजल पंपिंग योजना के लिए धनराशि स्वीकत करने की मांग कर रहे हैं। आज असकोट- आराकोट यात्रा अभियान दल के प्रमुख पद्मश्री प्रो. शेखर पाठक व उनके सहयोगियों ने धरना स्थल पहुँचकर अपना समर्थन दिया। साथ ही सरकार से नगरवासियों मांग विचार कर धनराशि स्वीकृत करने की अपील की