कौंच: कोंच की कांशीराम कॉलोनी में स्मार्ट मीटर को लेकर महिलाओं ने तहसील परिसर में किया हंगामा और प्रदर्शन
Konch, Jalaun | Apr 13, 2026 कोंच की कांशीराम कॉलोनी में गरीब मजदूर महिलाओं और लोगों ने आरोप लगाया कि विद्युत विभाग के कर्मचारियों ने जबरन पुराने मीटर हटाकर स्मार्ट मीटर लगा दिए, विरोध करने पर कर्मचारियों द्वारा विवाद करने और ऊपर से आदेश होने की बात कही गई, इससे नाराज़ कॉलोनी की दर्जनों महिलाएं सोमवार दोपहर 12:30 बजे कोंच तहसील परिसर पहुंचीं और स्मार्ट मीटर के विरोध में प्रदर्शन किया।