लातेहार: नाम की विसंगति दूर करने के लिए ग्रामीण ने दिया शपथ पत्र, बैंक KYC में हो रही थी परेशानी
सादर प्रखंड क्षेत्र के करकट निवासी महाराज प्रसाद ने अपने नाम में दस्तावेजी विसंगति को दूर करने के लिए कार्यपालक दंडाधिकारी, लातेहार कार्यालय में शनिवार की दोपहर करीब बारह बजे शपथ पत्र प्रस्तुत किया है। शपथ पत्र के अनुसार उनकी उम्र 61 वर्ष है और वे नगर पंचायत वार्ड 2 करकट , थाना लातेहार , जिला लातेहार के निवासी हैं।