कौंच: कोंच-एट मार्ग पर सांड के हमले में मजदूर गंभीर रूप से घायल, टॉयलेट करते समय सींगों से हुआ हमला, सीएचसी में भर्ती
Konch, Jalaun | May 14, 2026 कोंच एट मार्ग पर बुधवार की देर रात करीब 10 बजे एक मजदूर पर सांड ने हमला कर दिया, जिससे वह घायल हो गया, ग्राम अंडा के पास बन रहे कोल्ड स्टोरेज पर काम कर रहा सुरेश निवासी गन्थरा थाना रेंढर लघुशंका के लिए सड़क किनारे आया था। तभी वहां खड़े सांड ने अचानक हमला कर उसे सींगों से पटक दिया। साथी मजदूरों ने घायल सुरेश को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया।