मांझी: महुई गांव में चोरी की कोशिश नाकाम, एक चोर गिरफ्तार कर जेल भेजा गया
Manjhi, Saran | May 12, 2026 मांझी थाना क्षेत्र के महुई गांव में सोमवार की देर रात चोरी की कोशिश ग्रामीणों की सतर्कता से असफल हो गई घटना उस समय हुई जब महुई निवासी शैलेंद्र सिंह के घर में तीन चोर चोरी के नियत से घुस गए घर में आहट सुनकर परिवार के सदस्य जाग गए और शोर मचाने लगे आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए दो चोर अंधेरा का लाभ उठाकर भाग गए जबकि एक चोर को ग्रामीणने दबोच लिया