चायल: करारी क्षेत्र में भैंस के विवाद में युवती ने फांसी लगाई, आरोपी गिरफ्तार, गाली-गलौज व धमकी से आहत होकर उठाया कदम
चरवा थाना क्षेत्र के अरई सुमेरपुर गांव के बाहर खेत में एक युवती का शव पेड़ से लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा, जहां मौत का कारण फांसी पाया गया। मामले में पुलिस ने भैंस के विवाद में गाली-गलौज व धमकी देने के आरोप में बब्बू यादव को गिरफ्तार कर मंगलवार की देर शाम छे बजे न्यायालय भेज दिया है। आगे की कार्रवाई में जुटे!