बिंद्रानवागढ़ गरियाबंद: जिले में दिव्यांग एवं वरिष्ठ नागरिक (85 प्लस) मतदाताओं को मतदान दिवस पर उपलब्ध कराई जाएगी निःशुल्क परिवहन सुविधा
गरियाबंद जिले में दिव्यांग एवं वरिष्ठ नागरिक (85 प्लस) आयु वर्ग के मतदाताओं को मतदान दिवस के दिन मतदान केन्द्र पहुंचने सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री दीपक कुमार अग्रवाल के निर्देश पर प्रत्येक जनपद पंचायत में दो-दो मतदान रथ तथा प्रत्येक नगरीय निकायों में एक-एक इस प्रकार कुल 15 मतदान रथ रवाना किया जाएगा।