चकिया: शहाबगंज बिशुनपूरा में साइड विवाद ने लिया हिंसक रूप, मारपीट और रुपये छीनने का आरोप
शहाबगंज थाना क्षेत्र में हाईवा और ऑटो चालक के बीच साइड लेने को लेकर विवाद हो गया। आरोप है कि विशुनपुरा पेट्रोल पंप के पास ऑटो चालक के साथियों ने हाईवा चालक के साथ मारपीट व पथराव किया और 49 हजार रुपये छीन लिए। पीड़ित चालक ने थाने में तहरीर दी है।शुक्रवार दोपहर 03 बजे पुलिस द्वारा सीसीटीवी फुटेज खंगालते हुए मामले की जांच कर कार्यवाही की बात कही जा रही है।