अमरोहा: डिडौली में नेशनल हाईवे 9 पर सीमेंट से भरे ट्रक का टायर फटने से टला बड़ा हादसा, चालक और परिचालक की बाल-बाल बची जान
Amroha, Amroha | Apr 19, 2025 आज शनिवार की शाम करीब 6:00 बजे अमरोहा में एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। डिडौली कोतवाली क्षेत्र के नेशनल हाईवे 9 पर सीमेंट से भरे ट्रक का अचानक टायर फट गया टायर फटने से क्षेत्र में तेज धमाके की आवाज आई तो लोग हक्का-बक्का रह गए। लोगों ने बाहर निकाल कर देखा तो हाईवे पर ट्रक पलटा पड़ा है चालक परिचालक की जान बाल बाल बची है और दोनों मामूली रूप से घायल हो गए हैं।