रफीगंज विधानसभा सहित जिले के सभी विधानसभाओं के मतों की मतगणना 14 नवंबर यानी कि शुक्रवार को किया जाएगा। गुरुवार संध्या 7 बजे औरंगाबाद DM ने बताया कि रफीगंज विधानसभा के मतगणना के लिए 14 टेबल बनाए गए हैं। लगभग 25 से 30 राउंड तक मतगणना चलेगी। इस बार रफीगंज विधानसभा में 67.06% मतदान हुआ है। जिसमें 1270 अधिक महिलाओं ने पुरुषों की अपेक्षा मतदान किया।