नमामि गंगे घाट पर भक्ति और संगीत का अद्भुत संगम, श्रावणी मेला 2026 में सोना महापात्रा ने बांधा समां
सुल्तानगंज (भागलपुर): विश्वप्रसिद्ध श्रावणी मेला-2026 के शुभारंभ अवसर पर सुल्तानगंज के नमामि गंगे घाट पर भक्ति, संस्कृति और संगीत का अद्भुत संगम देखने को मिला। प्रसिद्ध गायिका सोना महापात्रा ने अपने शानदार सांस्कृतिक कार्यक्रम से श्रद्धालुओं और दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
कार्यक्रम में प्रस्तुत भक्ति गीतों और मधुर संगीत ने पूरे घाट को भक्तिमय माहौल में सराबोर कर दिया। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों और हजारों श्रद्धालुओं की मौजूदगी में आयोजित इस सांस्कृतिक संध्या ने श्रावणी मेला 2026 के शुभारंभ को और भी यादगार बना दिया।
कार्यक्रम के दौरान श्रद्धालु देर शाम तक भक्ति संगीत का आनंद लेते रहे और पूरा नमामि गंगे घाट "बोल बम" और "हर-हर महादेव" के जयघोष से गूंजता रहा। यह आयोजन बिहार की सांस्कृतिक विरासत और धार्मिक पर्यटन को नई पहचान देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है।
Amarpur, Banka | Jul 29, 2026