शेखपुरा: सर्टिफिकेट के लिए अधिक राशि वसूली के खिलाफ ABVP कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन, आरडी कॉलेज के गेट पर जड़ा ताला
सर्टिफिकेट के लिए ज्यादा राशि वसूले जाने के खिलाफ ABVP कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन करते हुए RD कॉलेज के में गेट पर ताला जड़ दिया। सोमवार की दोपहर 3 बजे कार्यकर्ताओं ने मुंगेर विश्वविद्यालय के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। छात्र नेताओं ने कहा कॉलेज में प्रोविजनल सर्टिफिकेट के लिए ₹300 और इंटर्नशिप के लिए ₹1200 की अवैध वसूली की जा रही है।