गुना नगर: ग्राम टोड़ी: पत्नी के लापता होने पर पति ने जनसुनवाई में किया हंगामा, पड़ोसी युवक के जीजा से कलेक्ट्रेट में झूमाझटकी
धरनावदा थाना क्षेत्र के ग्राम टोड़ी निवासी संतोष यादव ने अपनी पत्नी रवीना यादव के 20 जून से लापता होने का आरोप पड़ोसी बृजभान यादव पर लगाया है। मंगलवार 23 जून को जनसुनवाई में पहुंचे संतोष की कलेक्ट्रेट गेट पर बृजभान के जीजा बलवीर यादव से कहासुनी हो गई, जो झूमाझटकी में बदल गई। संतोष का आरोप है कि उसकी पत्नी 5 वर्षीय बच्चे को छोड़कर नगदी जेवरात साथ में ले गई है