रायबरेली: कोतवाली नगर पुलिस ने अंतरराज्यीय साइबर ठगी के वांछित 2 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर भेजा जेल
Raebareli, Raebareli | May 7, 2026
7 मई बृहस्पतिवार दोपहर 3 बजे कोतवाली नगर पुलिस ने अंतराज्जीय साइबर ठगी के दो वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया।जिन्हें कोतवाली नगर मे दर्ज मुकदमे के आधार पर जेल भेजा गया।थाना क्षेत्र के अंतर्गत 18 अप्रैल को सूर्यभान सिंह के द्वारा कोतवाली नगर में प्रार्थना पत्र लेकर अवगत कराया गया था, कि उनकी पत्नी को डिजिटल अरेस्ट किया गया है।खातों से पैसा निकाला गया।