औरैया: सदर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम जैतापुर निवासी बाइक सवार युवक को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, गंभीर घायल अस्पताल में भर्ती
सदर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम जैतापुर निवासी गोविंद कुमार पुत्र सोमेश्वर सब्जी लेने के लिए बाइक द्वारा औरैया आए हुए थे। जब वह सब्जी लेकर अपने गांव करीब 3 बजे वापस जा रहे थे कि तभी इंडियन ऑयल चौकी से थोड़ा आगे चलने पर पीछे से आए किसी अज्ञात वाहन द्वारा उनकी बाइक में टक्कर मार दी गई। जिससे उनकी बाइक का संतुलन बिगड़ गया और वह गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।