डुमरिया स्टेडियम के पास सारठ व पथरड्डा पुलिस की मौजूदगी में गुरुवार शाम 5 बजे अंचल ऑफिस से प्रतिनियुक अमीन ने पथरड्डा ओपी भवन के लिए सरकारी जमीन का सीमांकन किया। बताया कि अंचल ऑफिस से 2023 में ही उक्त जमीन आवंटित हुआ था, लेकिन स्थानीय लोगों के विवाद से भवन निर्माण कार्य शुरू नहीं हुआ था। वहीं बताया कि SP के निर्देश पर विवाद करने वालों पर कार्रवाई की जायेगी।