देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री आवास देहरादून में आयोजित कार्यक्रम में नियुक्ति पत्र किए वितरित
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री आवास देहरादून में आयोजित कार्यक्रम में कारागार प्रशासन एवं सुधार सेवा विभाग के अंतर्गत लोक सेवा आयोग द्वारा चयनित 27 डिप्टी जेलरों और 285 बंदी रक्षकों को नियुक्ति-पत्र वितरित किये। इस प्रकार आज कुल 312 अभ्यर्थियों को नियुक्ति -पत्र प्रदान किये गये। मुख्यमंत्री ने सभी नवनियुक्त अभ्यर्थियों को शुभकामनाएं और बधाई दी।