रादौर: ऑनलाइन ट्रेडिंग का झांसा देकर ₹46000 की ठगी, पुलिस ने मामला दर्ज किया
ऑनलाइन ट्रेडिंग करने का झांसा देकर एक युवक से 46 हजार रुपए की ऑनलाइन ठगी की गई है। पीड़ित की शिकायत पर थाना साइबर क्राइम ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया है। 21 अक्तूबर को शाम 4: 00बजे ताजकपुर गांव निवासी अभिषेक ने साइबर क्राइम थाने में शिकायत दी। अभिषेक के मुताबिक 29 सितंबर को उसके पास एक लिंक आया। जिसमें ट्रेडिंग विद सुनील लिखा हुआ था।