पीसीसी चीफ दीपक बैज ने कहा कि हाल ही में जवानों ने नक्सलियों के कुछ टॉप लीडरों को मार गिराया है। यह सुरक्षा बलों के लिए बड़ी सफलता है- जवानों को बधाई।लेकिन यह कहना कि मार्च 2026 तक नक्सलवाद पूरी तरह खत्म हो जाएगा, अभी सही नहीं होगा। इन लीडरों के मारे जाने से नक्सल संगठन को बड़ा झटका जरूर लगा है, लेकिन नक्सलवाद पूरी तरह खत्म होने में अभी समय लगेगा।