जगदीशपुर: भागलपुर नगर निगम स्टैंडिंग कमेटी चुनाव शांतिपूर्ण संपन्न, पहली बार चार नए चेहरे शामिल, 49 पार्षदों ने किया मतदान
भागलपुर नगर निगम की स्थायी समिति (स्टैंडिंग कमेटी) के सात सदस्यों के लिए शुक्रवार को करीब चार बजे शांतिपूर्ण माहौल में चुनाव संपन्न हो गया। नगर सरकार की कैबिनेट मानी जाने वाली इस समिति के चुनाव में कुल 22 प्रत्याशियों ने अपनी दावेदारी पेश की थी।