मंझनपुर: गौसपुर टिकरी के पास जमीन विवाद में तलवार से हमले का आरोपी गिरफ्तार, घटना में प्रयुक्त तलवार बरामद
मंझनपुर (कौशाम्बी)। टेवां गांव में जमीन कब्जेदारी को लेकर हुए विवाद के मामले में पुलिस ने वांछित आरोपी मोहित तिवारी को गौसपुर टिकरी के पास से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके कब्जे से घटना में प्रयुक्त तलवार भी बरामद की है। गौरतलब है कि 13 जून को दो पक्षों के बीच लाठी-डंडों और धारदार हथियारों से हमला हुआ था, जिसमें कई लोग घायल हो गए थे। रविवार 6 बजे गिरफ्तार!