रामगढ़: नौगांवा थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अवैध 12 बोर देशी पोना के साथ एक आरोपी गिरफ्तार
Ramgarh, Alwar | Apr 17, 2026 अवैध हथियारों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत रामगढ़ क्षेत्र के नौगावां पुलिस ने शुक्रवार को सुबह 11 बजे बड़ी कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को अवैध देशी हथियार सहित गिरफ्तार किया है।थानाधिकारी हितेश शर्मा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कार्रवाई को अंजाम दिया। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने आरोपी राहुल पुत्र कयुम खान निवासी रसवाड़ा को गिरफ्तार किया