दमोह: नवरात्रि के चलते श्रद्धालुओं को हो रही असुविधा के बाद कलेक्टर के निर्देशन मे न.पा. के कर्मचारियों ने की घाटो की साफ सफाई
Damoh, Damoh | Apr 9, 2024 दमोह कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर ने नवरात्रि पर्व के चलते मामले को गंभीरता से लेते हुए। मुख्य नगर पालिका अधिकारी सुषमा धाकड़ के लिए घाटों की साफ सफाई के निर्देश दिए। जिसके चलते आज नगर पालिका का अमला फुटेरा तालाब घाटों की सफाई करने पहुंचा। जहां मौजूद लोगों ने घाटों की साफ सफाई होने के बाद कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर का आभार जताया है।