दमोह: जिला अस्पताल में 4 साल की बच्ची के गले में अटके सिक्के को ऑपरेशन कर निकाला गया बाहर
Damoh, Damoh | Apr 9, 2024 जिला चिकित्सालय में बीती रात सिक्का निगलने के बाद हुई तकलीफ के कारण 4 वर्ष की बच्ची आराध्या चौबे को भर्ती किया गया। मामले की गम्भीरता से लेते हुए रात 01 बजे इमरजेंसी ऑपरेशन करके जिला अस्पताल में पदस्थ नाक कान गला रोग विशेषज्ञ डॉ. विशाल शुक्ला द्वारा सिक्के को बाहर निकाल दिया गया। सुबह तक बच्ची को ऑब्जरवेशन में रखकर डिस्चार्ज भी कर दिया गया।