खगौल: शाहपुर थाना क्षेत्र के दरियापुर में दुकान में मिला युवक का संदिग्ध शव, इलाके में सनसनी
दानापुर के शाहपुर थाना क्षेत्र के दरियापुर में शुक्रवार सुबह करीब 8 बजे एक युवक का शव उसकी दुकान में संदिग्ध अवस्था में मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान राजू सिंह के 18 वर्षीय इकलौते पुत्र प्रीतम कुमार के रूप में हुई है। प्रीतम डेकोरेशन का काम करता था और रात में दुकान पर ही सोता था। शुक्रवार सुबह देर तक घर नहीं लौटने पर परिजन दुकान पहुंचे। आवाज