नजीबाबाद: भारतीय किसान यूनियन लोकशक्ति की मासिक पंचायत उप जिलाधिकारी कार्यालय नजीबाबाद में हुई
किसानों की विभिन्न प्रमुख मांगों और समस्याओं को लेकर आज दिनांक 05.05.2026 को 11:00 उप जिलाधिकारी कार्यालय नजीबाबाद पर भारतीय किसान यूनियन लोकशक्ति की मासिक पंचायत आयोजित की गई। जिलाध्यक्ष चौ. वीर सिंह सहरावत के नेतृत्व में तहसील परिसर नजीबाबाद पहुंचे पदाधिकारियों ने किसान समस्याओं पर चर्चा और उनके समाधान के लिए एक बडे आंदोलन के लिए विचार विमर्श किया ।