केिशनपुर: किशनपुर थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर 36 लीटर शराब के साथ एक चार चक्का वाहन किया जप्त।
थाना अध्यक्ष प्रशांत कुमार राय ने बताया कि सूचना मिली के कदमपुरा गांव स्थित समीद ई-रिक्शा सर्विसिंग सेंटर के पास कमलदाहा गांव वार्ड 8 निवासी त्रिदीप राम अपने टाटा सुमो गोल्ड जिसका रजिस्ट्रेशन नंबर बीआर 11 भी 7974 से शराब निकाल कर ठिकाना लगा रहा है। सूचना के आलोक में सत्यापन के लिए गश्ती दल को वहां भेजा गया तो उक्त जगह पर एक गाड़ी खड़ी हुई थी।