बबेरू: इंगुवा गांव के मंगलहा डेरा में एक नव विवाहिता ने फांसी लगाकर आत्महत्या की, मायके पक्ष ने हत्या का लगाया आरोप
Baberu, Banda | Jul 23, 2026 मरका थाना क्षेत्र के इंगुवा गांव के मंगलहा डेरा निवासी नव विवाहित प्रभावती पत्नी गोरेलाल निषाद 20 वर्ष बुधवार की देर शाम ससुराल पक्ष के लोगो से प्रताड़ित होकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची मरका थाना पुलिस व नायब तहसीलदार ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिये भेजा,वही मायके पक्ष के लोगो ने पति पर हत्या करने का आरोप लगाया है.