नवाबगंज: दोहा नदी में नहाने के दौरान हादसा, 19 साल के युवक की डूबकर हुई मौत
बारादरी थाना क्षेत्र निवासी रवि कुमार (19) की देवहा नदी में डूबने से मौत हो गई। वह क्योलड़िया के अमीरनगर गांव में नामकरण समारोह में शामिल होने आया था और दोस्तों के साथ नहाने गया था। गोताखोरों ने शव बरामद किया, जिसे सीएचसी नवाबगंज में मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस ने शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है।