कोलायत: कोलायत क्षेत्र में बे मौसम बारिश से फसलों को हुआ नुकसान, किसानों ने सरकार से उचित मुआवजे की मांग की
कोलायत क्षेत्र के ग्रामीण इलाकों में शुक्रवार को हुई बेमौसम बारिश ने किसानों की मेहनत पर पानी फेर दिया। अचानक बदले मौसम के चलते कई गांवों में खेतों में खड़ी और कटाई के बाद निकाली गई फसलें खराब हो गईं, जिससे किसानों को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा है।बारिश के कारण खास तौर पर जीरा, इसबगोल और गेहूं की फसलें प्रभावित हुई हैं। कई किसानों की तैयार फसल खराब हुई है