सरदारशहर: सरदारशहर में हाई वोल्टेज से बड़ा हादसा, दर्जनों घरों के उपकरण जल गए
सरदारशहर क्षेत्र के उदासर चारणान गांव में देर रात हाई वोल्टेज के कारण बड़ा विद्युत हादसा हो गया। बताया जा रहा है कि विद्युत निगम की लापरवाही से दो ट्रांसफार्मरों में तकनीकी खराबी आने के बाद पूरे क्षेत्र में हाई वोल्टेज करंट फैल गया। इससे दर्जनों घरों के बिजली उपकरण जल गए और ग्रामीणों को लाखों रुपए का नुकसान हुआ है।