बिलग्राम: बघराई गांव पहुंचे ज्योतिष पीठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती का भाजपा,RSS और राम मंदिर ट्रस्ट पर हमला
हरदोई में सांडी क्षेत्र के बघराई गांव पहुंचे ज्योतिष पीठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने गोरक्षार्थ धर्मयुद्ध यात्रा के दौरान केंद्र और उत्तर प्रदेश सरकार पर तीखा हमला बोला।उन्होंने कहा कि केंद्र में 12 वर्ष और प्रदेश में 9 वर्ष से भाजपा की सरकार होने के बावजूद आज तक गाय को 'राष्ट्र माता' का दर्जा नहीं दिया गया।