बहराइच: उत्थान ऑडिटोरियम में संपन्न हुआ विकसित भारत संकल्प सम्मेलन, विभागों द्वारा लगाए गए प्रदर्शनी स्टॉल में सांसद ने की शिरकत
केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूरा होने के उपलक्ष में कपूरथला परिसर स्थित उत्थान ऑडिटोरियम में 12 साल विश्वास के विकास के विकसित भारत संकल्प सम्मेलन का बुधवार को आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में क्षेत्रीय अध्यक्ष भाजपा कमलेश मिश्रा तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में बहराइच सांसद डॉक्टर आनंद कुमार गोंड ने शिरकत किया।