बूरमू: रातू राजमहल की ऐतिहासिक घूरती रथ पूजा व मेले का समापन, 9 दिनों के विश्राम के बाद भाई व बहन के साथ घर लौटे भगवान जगन्नाथ
Burmu, Ranchi | Jul 26, 2026 नौ दिनों के विश्राम के बाद भगवान जगन्नाथ भाई बलभद्र व बहन सुभद्रा के साथ रथ में सवार होकर मौसीबाड़ी से मुख्य मंदिर लौट आये। इसके साथ ही शनिवार की शाम राजकिले की ऐतिहासिक घूरती रथ यात्रा व मेले का समापन हो गया। इससे पूर्व महाआरती पूजा कर प्रसाद का वितरण किया गया। इस बीच भगवान् के जयकारे से किला मैदान और मौसीबाड़ी गूंज उठा। प्रसाद वितरण में भक्तो की भारी भीड़ उमड़