कटंगी: विधायक गौरव सिंह पारधी के आवास पर लगा जनता दरबार, समर्थकों ने मनाया जन्मदिन
कटंगी-खैरलांजी क्षेत्र के विधायक गौरव सिंह पारधी के अंसेरा स्थित आवास पर 14 मई, गुरुवार को जनता दरबार का आयोजन हुआ। इस दरबार में क्षेत्र के विभिन्न गांवों से आए ग्रामीणों ने अपनी समस्याएं, आवश्यकताएं और सुझाव रखे। विधायक ने सभी मुद्दों को गंभीरता से सुना और त्वरित और सकारात्मक निराकरण का आश्वासन दिया। सुबह 10 बजे से ही ग्रामीणों का आवागमन शुरू हो गया था।