बीसलपुर: किशोरी को बहला-फुसलाकर अपहरण और दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया जेल
दियोरिया कलां कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की किशोरी को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने और उसके साथ दुष्कर्म करने के आरोपी को पुलिस ने मंगलवार को बीसलपुर नगर के ईदगाह चौराहे के पास से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया है, जबकि किशोरी को चिकित्सीय परीक्षण व सुरक्षा के मद्देनजर वन स्टॉप सेंटर भेज दिया गया है।