बालोद: HIV प्रसूता को रायपुर रेफर करने पर अस्पताल की सफाई, सिविल सर्जन ने कहा- एक ही ओटी होने से अन्य मरीज प्रभावित होते हैं
Balod, Balod | May 7, 2026 बालोद जिला मातृ-शिशु अस्पताल से एचआईवी संक्रमित प्रसूता को रायपुर रेफर किए जाने के मामले में उठ रहे सवालों के बीच अब अस्पताल प्रबंधन का पक्ष सामने आया है। सिविल सर्जन डॉक्टर आरके श्रीमाली ने कहा कि यह निर्णय मेडिकल प्रोटोकॉल और अन्य प्रसूताओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए लिया गया था।