तालबेहट: थानागांव रेलवे फाटक के समीप डाऊन रेलमार्ग पर क्षत विक्षत हालत में मिला अज्ञात युवक का शव, पुलिस ने शव पीएम के लिए भेजा
तालबेहट कोतवाली क्षेत्र के थानागांव रेलवे फाटक के समीप शुक्रवार की दोपहर करीब एक बजे डाऊन रेलमार्ग के खम्बां नं 1083/4व1084/1के मध्य एक अज्ञात युवक का शव क्षतविक्षत हालत मे शव मिलने से हड़कंप मच गया। गेटमेन की सूचना पर पहुची कोतवाली पुलिस ने शव को कब्जे मे लेकर आवश्यक कार्रवाई करते हुए शव पोस्टमार्टम के लिये भेजा। वही पुलिस म्रतककी शिनाख्त के प्रयास मे जुटी।