मंझनपुर: पहाड़पुर कोदन गांव के पास बाइक से कार्यालय जा रहे वन विभाग के दरोगा को तेज रफ्तार टैक्टर ने मारी टक्कर घायल
पहाडपुर कोदन गॉव के पास बाइक से कार्यालय जा रहे वन विभाग के दरोगा को तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने जोरदार टक्कर मार दिया है। जिससे गिरकर दरोगा गंभीर रूप से घायल हो गया है। वहीं ट्रैक्टर चालक मौके से फरार हो गया है। सूचना पर पहुची पुलिस ने घायल दरोगा को एम्बुलेंस से जिला अस्पताल भेजवाया और ट्रैक्टर को कब्जे में लेकर जांच में जुट गई है।