मंझनपुर: खोराव गांव में पत्नी को शराब के नशे में पति ने पीटा, पत्नी गई मायके, पति ने खाया जहरीला पदार्थ, अस्पताल में भर्ती
कौशाम्बी जिले के कोखराज थाना क्षेत्र के खोराव गांव में शराब के नशे में एक युवक ने जहरीला पदार्थ खा लिया है। जिससे उसकी हालत गंभीर रूप से खराब हो गई है। बताया जा रहा है कि शराब के नशे में युवक ने दो दिन पहले पत्नी को पीट दिया था। जिससे नाराज होकर पत्नी मायके चली गई थी। इसी को लेकर उसने जहरीला पदार्थ खा लिया। गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।