दोआबा की तपन कम होने का नाम नहीं ले रही। बादलों की आवाजाही के बावजूद जिले का तापमान शुक्रवार को 46 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। लू के गर्म थपेड़ों से पूरे दिन लोग बेहाल रहे। दिन में सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा। रात में भी लोगों को चैन नहीं मिल रहा था।