सेठानी घाट पर शनिचरी अमावस्या के अवसर पर श्रद्धालुओं ने मां नर्मदा में आस्था की डुबकी लगाई शनिवार को करीब 7 बजे से श्रद्धालुओं के सेठानी घाट पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया। नर्मदा पुरम सहित आसपास के क्षेत्र से हजारों की संख्या में श्रद्धालु स्नान करने के लिए नर्मदा घाट पहुंचे।