मुज़फ्फरनगर: पंचायत चुनाव से पहले गन्ने के खेत में चल रही अवैध शस्त्र फैक्ट्री का भंडाफोड़, पुलिस से बचने को तैयार था जखीरा
मुजफ्फरनगर के बुढ़ाना क्षेत्र में पुलिस ने गन्ने के खेत में चल रही अवैध शस्त्र फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है। छापेमारी में भारी मात्रा में बने और अधबने हथियार बरामद हुए हैं। पुलिस ने मेरठ निवासी शातिर अभियुक्त साबिर को गिरफ्तार किया, जबकि एक साथी फरार हो गया। पूछताछ में खुलासा हुआ कि पंचायत चुनाव से पहले हथियारों का जखीरा तैयार किया जा रहा था। पुलिस अब नेटवर्क