धनौरा: गजरौला चौपला पर तेज रफ्तार कार ने पुलिस की कार में मारी टक्कर, पुलिस की कार पलटी, बाल-बाल बचे TSI सहित तीन पुलिसकर्मी
गजरौला थाना क्षेत्र के चौपाल इलाके में शुक्रवार रात को तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला। ड्यूटी पर तैनात ट्रैफिक सब-इंस्पेक्टर (TSI) की बुलेरो गाड़ी को एक तेज रफ्तार वैगनआर कार ने जबरदस्त टक्कर मार दी। भिड़ंत इतनी भीषण थी कि पुलिस की गाड़ी पलटकर सड़क किनारे जा गिरी। हादसे के समय बुलेरो में TSI सहित तीन पुलिसकर्मी सवार थे, जिन्हें मामूली चोटें आई हैं।