कौंच: ग्राम कनासी के पास पुलिया मोड़ पर बाइक फिसलने से दो युवक गंभीर घायल, मेडिकल कॉलेज उरई किया गया रेफर
Konch, Jalaun | Jun 20, 2026 कोंच कोतवाली क्षेत्र में शुक्रवार देर रात करीब 10:30 बजे नदीगांव रोड पर कनासी के पास पुलिया मोड़ पर बाइक फिसलने से दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल मोहित शर्मा (30) और ब्रजेन्द्र कुशवाहा (34) निवासी लहार, भिंड शादी समारोह में शामिल होने कोंच आ रहे थे। राहगीरों की सूचना पर 108 एम्बुलेंस से दोनों को सीएचसी लाया गया, जहां से मेडिकल कॉलेज उरई रेफर किया है।