प्रतापगढ़: पीपलखूंट के घंटाली में भीषण आग, किराना गोदाम जलकर खाक, 40-50 लाख का हुआ नुकसान
पीपलखूंट उपखंड के घंटाली गांव में तड़के एक बड़ा हादसा सामने आया, जहां रात करीब 3 बजे भैरव किराना स्टोर के गोदाम में अचानक भीषण आग लग गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है। आग इतनी तेजी से फैली कि कुछ ही समय में पूरे गोदाम को अपनी चपेट में ले लिया। अंदर रखा भारी मात्रा में किराना सामान जलकर पूरी तरह नष्ट हो गया, जिससे ला